केंद्र ने हिमाचल को NDRF के तहत जारी किए 200 करोड़, जानिए क्या बोले सीएम जयराम
punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 07:00 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): केन्द्र की ओर से एनडीआरएफ के तहत हिमाचल प्रदेश को 200 करोड़ रुपए की अंतरिम सहायता राशि अग्रिम रूप में जारी की गई है। इससे प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुक्सान से प्रभावित लोगों को समुचित राहत सहायता राशि व अन्य राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों में मदद मिल सकेगी। उधर, इस राशि को जारी करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केन्द्र सरकार और विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई भारी क्षति को देखते हुए केन्द्र सरकार से एनडीआरएफ के अन्तर्गत केन्द्रीय सहायता तथा विशेष राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया था। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए पहले राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) की 191.90 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त दिसम्बर माह की बजाय 29 अगस्त को ही जारी कर दी थी, जिससे आपदा राहत कार्यों में तेजी लाई जा सकी।
अंतर मंत्रालय केन्द्रीय दल ने किया था आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान मानसून में भारी वर्षा, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में 29 जून से 16 सितम्बर तक जान-माल का भारी नुक्सान हुआ है। प्रदेश में इन प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई भारी क्षति का जायजा लेने के लिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से अंतर मंत्रालय केन्द्रीय दल भेजने का अनुरोध किया गया था। प्रदेश सरकार के अनुरोध पर अंतर मंत्रालय केन्द्रीय दल के 6 सदस्यों ने मानसून के दौरान ही प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का 28 से 30 अगस्त तक दौरा किया था।
बारिश से हर साल होता है भारी नुक्सान
हिमाचल प्रदेश में बारिश से हर साल भारी नुक्सान होता है। इस साल अब तक भारी बारिश से 2003.60 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। इसी तरह वर्ष 2018 में 1578.08 करोड़, वर्ष 2019 में 1202.69 करोड़, 2020 में 872.32 करोड़ तथा 2021 में 1151.72 करोड़ के नुक्सान का अनुमान है। इसके अलावा इस साल 1 जून से अब तक 351 लोगों की सड़क हादसों, बाढ़ व भूस्खलन इत्यादि से जान जा चुकी है जबकि 9 लोग लापता हैं, साथ ही 1032 लोगों के घरों को नुक्सान भी हुआ है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन

Bahraich News: दुर्घटना के बाद बढ़ा विवाद और चाकूबाजी में वृद्ध समेत 2 घायल

Fatehpur : गांव भाटी में अचानक आग की चपेट में आया घर, पूरी तरह हुआ तबाह

बेजुबान पशुओं को मारकर मुनाफा कमाने वाला ठेकेदार गिरफ्तार, जहर खाने के कुछ घंटे बाद ही मर जाता था जानवर