हिमाचल में कई तहसीलदारों के तबादले और नई तैनाती, आदेश जारी; जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 11:31 AM (IST)

Himachal News : हिमाचल प्रदेश ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में फेरबदल किया है। विभाग द्वारा कई तहसीलदारों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत, 'बी-क्लास' ट्रेनिंग पूरी करने वाले अधिकारियों के साथ-साथ समायोजन सूची में शामिल अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन तहसीलदारों के तबादले और नई तैनाती

प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के उपरांत अनुपम अग्निहोत्री को तहसीलदार बालीचौकी नियुक्त किया गया है। लोकेंद्र सिंह चौहान को कुपवी तहसील का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि संजीव कुमार को तहसीलदार रक्कड़ के पद पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, समायोजन प्रक्रिया के तहत पंकज कुमार को जिला कलेक्टर कार्यालय हमीरपुर में तहसीलदार रिकवरी के पद पर तैनात किया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News