शिमला : क्रिसमस पर्व पर चर्चों में काटा केक, विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 07:16 PM (IST)

शिमला (अम्बादत): पहाड़ों की रानी शिमला में क्रिसमस पर्व पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा व केक काटा गया। रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च व कैथलिक चर्च में सुबह 9.30 बजे और 11 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विशेष प्रार्थना के लिए देश-विदेश से पर्यटक भी मौजूद थे। क्राइस्ट चर्च के फादर सोहन लाल ने कहा कि क्रिसमस के दिन रविवार को सुबह इंग्लिश में प्रार्थना सभा हुई और 11 बजे विशेष प्रार्थना सभा हिंदी में हुई। वहीं कैथोलिक चर्च शिमला में भी क्रिसमस मनाया गया। यहां भी प्रार्थना की गई। प्रार्थना के बाद प्रसाद बांटा गया। वहीं दोपहर 12 बजे केक काटा गया। केक काटने के बाद कॉफी सर्विस हुई।
PunjabKesari

बिना किसी डर और भेदभाव के मनाया पर्व
कैथोलिक चर्च शिमला के फादर राज ने बताया कि कोरोना के बाद इस बार बिना किसी डर के और बिना भेदभाव के यह पर्व मनाया जा रहा है। उनका कहना था कि आज ईश्वर यीशु को याद किया जाता है और उनकी कुर्बानी को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने कि प्रार्थना की जाती है। बता दें कि शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर क्राइस्ट चर्च को लाइटों से सजाया गया है। क्रिसमस मनाने के लिए हर साल बाहरी राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक शिमला आते हैं और इस बार भी काफी तादाद में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। चर्च में विशेष प्राथना सभाओं का आयोजन हुआ जिसमें इसाई धर्म के लोग ही नहीं बल्कि अन्य समुदाय के लोग भी प्रार्थना सभा में शामिल हुए। खास कर बाहरी राज्यों के पर्यटक यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे हैं।
PunjabKesari

शिमला व प्रदेश के लोगों को दी क्रिसमस की बधाई
क्रिसमस के उपलक्ष्य पर रिज मैदान पर स्थित चर्च में मुख्य पादरी सोहन लाल द्वारा विधायक का स्वागत किया गया। तत्पश्चात शिमला शहर के विधायक हरीश जनार्था ने सर्वप्रथम शिमला व प्रदेश की जनता को क्रिसमस की बधाई दी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तरफ  से शिमला के विकास में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। विधायक हरीश जनार्था ने क्रिसमस के अवसर पर शिमला स्थित विभिन्न चर्चों, क्राइस्ट चर्च रिज मैदान, एंग्लिकन चर्च कनलोग सिमेट्री, बेमलोई में स्थित चर्च तथा चौड़ा मैदान में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

रंग-बिरंगी लाइटों से सजे शहर के चर्च
क्रिसमस पर्व को लेकर शिमला शहर के सभी चर्चो को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शहर के मुख्य चर्च क्राइट व कैथलिक चर्च को क्रिश्चन समुदाय के लोगों ने दुल्हन की तरह सजाया हुआ है। चर्च को अंदर व बाहर कई तरह की लाइटे लगाई गई है। इसके अलावा चर्च के बाहर क्रिसमस ट्री को भी सजाया गया। 
PunjabKesari

सांता क्लॉज ने बच्चों को बांटीं चाॅकलेट व टॉफियां
क्रिसमस पर्व पर सांता क्लॉज ने रिज मैदान व टका बैंच पर बच्चों को चाॅकलेट व टॉफियां वितरित की। इस दौरान बच्चों व बाहरी राज्य से शिमला आए पर्यटकों ने सांता क्लॉज के साथ सेल्फी भी ली। सांता क्लॉज को देखते ही बच्चे काफी खुश हो रहे थे। वहीं रिज मैदान पर सांता क्लॉज की टोपियों में काफी संख्या में लोग नजर आए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News