PGI से घर लौटी उड़नपरी बख्शो देवी, पुलिस आज दर्ज करेगी बयान
punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 12:32 AM (IST)

हरोली: ईसपुर की तेज धावक उड़नपरी बख्शो देवी अपना पी.जी.आई. से इलाज करवा सकुशल घर लौट आई है। जानकारी के अनुसार पी.जी.आई. में 2 दिनों तक चले इलाज के बाद डाक्टरों ने उसका चैकअप करके उसे छुट्टी दे दी है। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस आज उसके घर जाकर उसके बयान कलमबद्ध करेगी। बता दें कि बख्शो देवी के परिजनों के द्वारा पुलिस में दिए बयानों में कहा था कि उसने गलती से कोई कीटनाशक दवाई पी ली थी जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया था, जहां पर उसकी हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. के लिए रैफर कर दिया गया था। वहां पर 2 दिनों के इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई और वह अपने घर वापस आ गई है।