खेतों में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत
punjabkesari.in Monday, Aug 09, 2021 - 05:03 PM (IST)

बग्गी (बबलु) : उप मंडल बल्ह के अंतर्गत पंचायत केहड़ के खियुरी दोम के व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खियुरी दोम के निवासी देवी सिंह (60) रविवार रात को करीब 2 बजे अपने खेतों में आवारा पशुओं को खदेडऩे के लिए गए थे। अचानक सांप ने पैर पर डस लिया जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए देवी सिंह के बेटे सुनील कुमार ने कहा कि सांप के काटने के बाद वह घर पर बड़ी मुशिकल से पहुंचे। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया।
स्थानीय पंचायत प्रधान हंस राज वर्मा ने कहा कि देवी सिंह एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि उन्हें आर्थिक तौर पर सहायता प्रदान की जाए।