हमीरपुर में भैंस चोरी का मामला सुलझा: पुलिस ने UP के सहारनपुर में की बरामद, 2 दबोचे

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 01:12 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हमीरपुर पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले विकासनगर से चोरी हुई भैस को मात्र दो दिनों के भीतर ही बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

क्या था मामला?

हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले विकासनगर के एक निवासी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात के समय उनके मवेशीखाने से अज्ञात लोग भैंस चुरा ले गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।

खुफिया जानकारी और संदिग्धों पर नजर रखते हुए पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की गई भैंस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में है। बिना समय गंवाए, हमीरपुर पुलिस की एक टीम ने सहारनपुर में छापा मारा और वहां से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

भैंस मालिक को सौंपी गई

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई भैंस बरामद कर ली है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भैंस को उसके असली मालिक के हवाले कर दिया गया।

एसपी की जनता से अपील

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर इस केस को सुलझाने में कामयाबी पाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News