हमीरपुर के इन इलाकों में 2 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 10:54 AM (IST)

Hamirpur Power Cut : विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के पास ट्रांसफॉर्मर एवं एचटी लाइन को बदलने के कार्य के चलते 2 अक्टूबर को हीरानगर, केंद्रीय विद्यालय, नडियाणा, गंदा नौण, पक्का भरो, कृष्णानगर, श्यामनगर, गोपालनगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी स्कूल, घरियाणा मसंदा, न्यायिक अधिकारी आवास, मटाहणी और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर बाद 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 2 अक्टूबर को मौसम खराब रहा तो ट्रांसफॉर्मर एवं एचटी लाइन को बदलने का कार्य 4 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।  

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News