BRO ने 18 घंटे में बहाल किया मनाली-लेह मार्ग, बादल फटने से आई बाढ़ के कारण हुआ था बंद

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 11:47 PM (IST)

मनाली (सोनू): मनाली के अंजनी महादेव की पहाड़ी में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण बंद हुए मनाली-लेह मार्ग को बीआरओ की टीम ने 18 घंटे के भीतर बहाल कर दिया है। बता दें कि बुधवार की रात 12 बजे बादल फटने से आई बाढ़ के कारण मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया था। नदी में आई बाढ़ ने अपनी दिशा बदलते हुए सड़क का लगभग 200 मीटर हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके चलते लेह से मनाली आ रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

हालांकि मनाली की ओर से रोहतांग व कोकसर होते हुए आने-जाने का वैकल्पिक साधन था लेकिन जो वाहन सोलंग पहुंच गए थे उनकी परेशानी बढ़ी रही। लाहौल व स्पीति के लोगों ने भी वीरवार को रोहतांग होकर कुल्लू-मनाली का सफर किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News