ऊना में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, सात लोग जिंदा जले

punjabkesari.in Tuesday, Feb 22, 2022 - 12:53 PM (IST)

ऊना : हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। प्रदेश के ऊना जिले के बाथड़ी में एक पटाखा फेक्टरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोग जिंदा जल गए हैं। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूर बाहरी राज्यों से बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है। ब्लास्ट के तत्काल बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। 

अवैध चल रही थी फैक्टरी, 7 की मौत, 15 गंभीर घायल 

ऊना की जिस फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ है वह अवैध रूप चल रही थी। यह फैक्टरी यहां कब से हैं और किस तरह से संचालित हो रही रही थी इस संबंध में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। एसपी ऊना का कहना है कि इस पूरे मामले में जांच की जाएगी। हालांकि फैक्टरी संचालक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके से मिली जानकारी के अनुसार यहां अब भी बारूद भरा हुआ है। ब्लास्ट करीब सुबह 11 बजे हुआ है। 

फैक्टरी के संबंध में नहीं है किसी के पास कोई जानकारी 

एसपी ऊना का कहना है कि यह फैक्टरी यहां कैसे स्थापित की गई इस संबंध में जांच की जाएगी। वहीं मृतकों की शिनाख्तों के प्रयास किए जा रहे हैं। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News