ऊना में लगी BJYM की क्लास, मोर्चा पदाधिकारियों को दिए सदस्यता अभियान के Tips

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 06:09 PM (IST)

ऊना (अमित): भाजपा अपने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए मैदान में डटी हुई है। भाजपा द्वारा सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए सदस्य बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसी कड़ी के तहत भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक ऊना में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के तहत नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने के टिप्स दिए।
PunjabKesari, Meeting Image

6 जुलाई से चल रहे सदस्यता अभियान में सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ की बैठकें करके मेहनत से काम करने का आह्वान किया जा रहा है। बैठक के दौरान सत्ती ने कहा कि भाजपा 10 लाख नए सदस्यों को जोडऩे का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 50 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य को प्राप्त कर चुकी है और 11 अगस्त से पहले भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने लक्ष्य को पूरा करके संगठन को मजबूत करेंगे।
PunjabKesari, Satpal Satti Image'

वहीं भाजपा में इंदु गोस्वामी और रमेश धवाला के मामलों पर सत्ती ने पार्टी में सबकुछ ठीक होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही ऐसी बातें आ रही हैं। वहीं कांग्रेस द्वारा भाजपा के सदस्यता अभियान पर की जा रही टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों की हार के बाद बौखला चुकी है और इसी बौखलाहट में कांग्रेस के लोग ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News