BJYM जिलाध्यक्ष ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- बिना सत्ता के तड़प रही पार्टी

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 02:45 PM (IST)

ऊना (अमित): भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलराम बबलू ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं की हालत चोर मचाए शोर जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सत्ता से बाहर होकर बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। अपनी सरकार के समय कांग्रेस के नेताओं ने हर तरह के माफिया को फ्री हैंड दे रखा था। लेकिन अब प्रदेश भाजपा की सरकार बनने के बाद जब माफिया पर लगातार कार्रवाई हो रही है तो लोगों का ध्यान बंटाने के लिए कांग्रेस के नेता कभी विधानसभा से वॉकआउट कर रहे हैं तो कभी सांसदों से हिसाब मांग रहे हैं। 


भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा से हिसाब मांगने से पहले कांग्रेस के नेता सार्वजनिक रूप से जबाव दें कि संतोषगढ़ में जिसके घर से चूरा पोस्त कर बड़ी खेप पकड़ी गई, वह किस पार्टी का नेता है। किस पार्टी के टिकट पर उसने पार्षद का चुनाव लड़ा। टाहलीवाल का जो उद्योगपति गरीबों की हजारों क्विंटल गेंहू के घोटाले में फंसा है वह किस पार्टी का मनोनीत पार्षद रहा है। भाजपा सांसदों का पूरा हिसाब जनता को मालूम है। कांग्रेस माफिया से जुड़े अपने कार्यकर्ताओं के बारे जनता को स्पष्टीकरण दें। माफिया पर नकेल कसने पर बौखलाए कांग्रेसी नेता विधानसभा से वॉकआउट कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News