लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर काम करेगी BJP, तैयार की रणनीति

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 09:48 AM (IST)

शिमला: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ स्तर पर काम करेगी। भाजपा ने मंडी मंथन के बाद इस पर जिला स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी के तहत शिमला जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई, साथ ही राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार के 4 साल और प्रदेश सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को सराहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा ने कहा कि चुनाव के बाद पार्टी का अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करना है, जिसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता काम करेंगे। 


उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते ही पार्टी ने स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र-2017 को अपना नीति दस्तावेज बनाया है। इसके तहत बिना किसी आयु सीमा के वृद्धावस्था पैंशन की आयु 80 से घटाकर 70 वर्ष की गई है, जिससे 1.30 लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा। कर्मचारी व पैंशनरों को वित्तीय लाभ देने के अलावा महिला कर्मियों के मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर 180 दिन किया गया है। 


हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डा. सिकंदर कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से वैश्विक स्तर पर भारत की साख बड़ी है। केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियां ऐसी हैं, जो कांग्रेस 67 साल के शासनकाल में भी प्राप्त नहीं कर पाई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। इस तरह 2 दिवसीय बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News