Kangra News: देहरा पंचायत समिति पर BJP का कब्जा, विनोद अध्यक्ष और रूबीना बनीं उपाध्यक्ष
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 05:08 PM (IST)
देहरा (राजीव): विकास खंड देहरा की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने दोनों पदों पर जीत दर्ज की है। बुधवार को एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में संपन्न चुनाव प्रक्रिया में सभी 23 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए हार वार्ड के विनोद कुमार ने अध्यक्ष व मयोल वार्ड की रुबीना चौधरी ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।
कांग्रेस की तरफ से सुनीला अध्यक्ष पद व सुमित धीमान उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे। चुनाव में भाजपा के विनोद कुमार और रुबीना चौधरी के पक्ष में 15- 15 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उम्मीदवार को 8-8 वोट हासिल हुए। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।
परिणाम घोषित होने से पहले पूर्व मंत्री व जसवां प्रागपुर एक विधायक और देहरा जिला प्रभारी गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी विकास खंड देहरा के प्रांगण में पहुंचे। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने अपने नेताओं और नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ देहरा बाजार में विजय रैली निकाली। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, मलकीयत सिंह परमार, नितिन ठाकुर, सुशील कालिया, रोमन भकल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

