Breaking : भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 11:02 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर उन्होंने कोविड-19 का टैस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी स्वयं सुरेश कश्यप ने सोशल मीडिया पर सांझा की है। उन्होंने लिखा है कि चिंता न करें, आप सबकी दुआओं से स्वस्थ होकर जल्द आपके बीच आऊंगा। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जो भी बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वे कृपया सावधानी बरतें व अपनी जांच जरूर करवाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News