​Solan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे फल व मिठाइयां

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 04:47 PM (IST)

दाड़लाघाट (राजीव सोनी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चमाकड़ीपुल में फल व मिठाइयां वितरित कर खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन, उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं दाड़लाघाट मंडल महामंत्री नरेंद्र हांडा, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष कमल कुमार, एससी मोर्चा महामंत्री देवेंद्र रघुवंशी, मन की बात प्रमुख हेमराज, बूथ पालक हेमराज भारद्वाज सहित चंद्रप्रकाश, मनीष भारद्वाज, राहुल भारद्वाज, राजेश कुमार, जीत राम, लाइक राम, राजेश कुमार, मदन कुमार, महेंद्र, अचिंत, निशांत राज, हेमंत कुमार, कृष्णा देवी और अनु देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News