MC मंडी के निर्वाचित भाजपा प्रतिनिधियों से मिले अविनाश राय खन्ना, जानिए क्या बोले

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 05:13 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने नगर निगम मंडी के निर्वाचित भाजपा प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने मंडी के राजनीतिक हालात का जायजा लिया और मंडी निगम के पार्षद ने फीडबैक दिया। उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम के सभी निर्वाचित भाजपा पार्षदों से काफी प्रतिक्रिया मिली। भाजपा नेतृत्व में निगम अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्षद जनता और सरकार के बीच सबसे मजबूत कड़ी होते हैं क्योंकि सभी सार्वजनिक कार्य पार्षद और जनता के बीच संपर्क से शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निगम को मजबूत बनाने में अच्छा काम किया है। नगर निगम मंडी पर भाजपा का शासन है, राज्य और केंद्र सरकार भाजपा द्वारा चलाई जा रही है। यह ट्रिप्पल इंजन मंडी को प्रगतिशील शहर बनाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News