संगठन व सरकार के प्रभारियों की नई नियुक्तियों से BJP ने शुरू की मिशन 2022 की तैयारी

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 08:58 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): शिमला में हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद चारों संसदीय क्षेत्रों में सरकार व संगठन के प्रभारियों को एकाएक हटा दिया गया है और नए प्रभारियों की नियुक्तियों हो गई। सूत्रों की माने तो भाजपा ने 2022 विस चुनावों के मद्देनजर रखते हुए सरकार व संगठन में जो तालमेल नहीं बन पा रहा था उसका डैमेज कंट्रोल करने के लिए अब भाजपा की कोर कमेटी में भाजपा हाईकमान के निर्देश पर ये बदलाव हुए हैं। अब प्रशासनिक अधिकारियों में भी जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। जिस तरह शिमला में हुई कोर कमेटी की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की परिक्रमा करते हुए देखे गए। उससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी भाजपा कार्यकर्ता व लोग सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं और सरकार भी अफसरशाही के आगे कुछ नतमस्तक है। यही कारण है कि लोग सरकार के कामकाज और उसमें विश्वास रखने में कतरा रहे हैं।

2022 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही भाजपा चुनाब लड़ेगी ये लगभग तय है लेकिन इससे पहले 3 उपचुनाव भाजपा के लिए चुनौती है। जब तक भाजपा का ग्रास रूट का कार्यकर्ता सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं होगा तब तक भाजपा का मिशन रिपीट बहुत ही मुश्किल लगता है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के संगठन व सरकार के प्रभारियों की अचानक छुटी हुई है और नए प्रभारियों की नियुक्ति हुई है, वे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कुछ रास नहीं आ रहा है।  इसका कारण ये है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सरकार की तरफ  से पहले प्रभारी के तौर पर मंत्री वीरेंद्र कंवर को लगाया हुआ था जोकि धूमल के बहुत नजदीकी थे। अब उनकी जगह घुमारवीं विस क्षेत्र से मंत्री बने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बहुत खास राजेंद्र गर्ग को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का सरकार की तरफ  से प्रभारी लगाया गया है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरिया जोकि चम्बा जिला से थे, उनको भी बदल कर अब कांगड़ा जिला के संजय ठाकुर को लगाया गया है यानि अब 2022 विस चुनावों से पहले सरकार व संगठन के बीच तालमेल बिठाने के साथ ही रूठों को मनाने की भी पूरी कोशिश की जा रही है। वहीं जिला भाजपा के महामंत्री हरीश शर्मा का कहना है कि आज हमीरपुर संसदीय के नए संगठन प्रभारी संजय ठाकुर ने बैठक ली है तथा पार्टी के नए निर्देशों पर आगे की रणनीति के तहत कार्य करने के उन्होंने सबको निर्देश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News