BJP के हाथ फिर लगी निराशा, BDC उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस का कब्जा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 03:25 PM (IST)

करसोग(बयूरो) : बीडीसी उपाध्यक्षय के उपचुनावों मे भाजपा को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजय पताका लहराने में कामयाब नहीं हो सका। जिस कारण भाजपा को करारा झटका लगा है। इन चुनावों से जहां भाजपा को करारा झटका लगा है। वहीं कांग्रेस में खुशी की लहर दौड गई। यह चुनावी प्रक्रिया बलाक समिति के सभागार मे समपन हुई। चुनाव अधीकारी व एसडीएम अपूर्व देवगन की देखरेख यह चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें बीडीसी के 22 सदस्यो ने अपनी हाजिरी भरी। वहीं एक सीट उपाध्यक्ष के निधन के बाद खाली पड़ी है। बताया जा रहा है कि एक वीडीसी सदस्य ने चुनावी प्रक्रिया मे भाग ही नहीं लिया। जबकि एक वोट रिजेक्ट हो गया। दरअसल करसोग में वीडीसी सदस्यो की कुलसंख्या 24 है। वोट की गणना के बाद चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस सर्माथित कमल नयन को विजयी घोषित कर दिया। जिनहें 11 मत प्राप्त हुए और भाजपा समिर्थत खेमराज को 10 मत प्राप्त हुए है।

गौरतलब है कि करसोग पंचायत समीती उपाध्यक्ष का पद 3 पाध्यक्षय के अकासमिक निधन के वाद खाली पड़ा हुआ था। क्रागेस कार्य कताओ ने इस जीत को 2019 मे होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए एक बडी जीत बताया है। करसोग वीडीसी अध्यक्ष के पद पर भी कांग्रेस का ही कब्जा है। इस मौके पर पुर्व मत्री मनसाराम,क्राग्रेस अध्यक्षय पृथ्वी सिह नेगी,यवाअध्यक्ष रुपठाकुर,जगतराम जगत,भोलादत,सहित अनेको क्राग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Related News