हिमाचल में विकास को देखकर जनता भाजपा की ही बनाएगी सरकार : जेपी नड्डा

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 11:26 PM (IST)

कांगड़ा (अविनाश/कौशिक): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को धर्मशाला में कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव लड़ने का सभी पार्टियों को हक है, चाहे वह आप हो या कांग्रेस लेकिन भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश में विकास कार्य किए हैं। इसी के आधार पर भाजपा वोट मांगेगी और एक बार फिर यहां पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे जिला कांगड़ा में सड़कों के विस्तार की बात हो या फिर गग्गल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण का मामला हो, इन सभी कार्यों को भाजपा की मोदी सरकार ही पूरा करेगी। इससे पहले भी मोदी सरकार ने ही प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बातें कम करते हैं लेकिन काम ज्यादा करते हैं। यही वजह है कि प्रदेश की पूरी जनता भाजपा के साथ खड़ी है और उन्हीं के सहयोग से प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, जेपी नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा और डीसी कांगड़ा आदि मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News