भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले की भाजपा महिला मोर्चा ने की कड़ी निंदा

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 12:13 PM (IST)

नूरपुर (संजीव महाजन) : भाजपा आइटी सैल जिला प्रभारी नूरपुर अंजली शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमला किया गया है, उसकी भाजपा महिला मोर्चा घोर निन्दा करती है। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पलबिन्दर सहोत्रा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्चिम बंगाल में जो हमला हुआ है उसकी हम प्रदेश महिला मोर्चा घोर निन्दा करता है और महिला मोर्चा हर जगह बैठक करके इसकी निन्दा करके कह रही है कि यही कार्यवाही अगर किसी ओर राजनीतिक पार्टी या कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पर हुई होती तो अब तक माहौल खराब हो चुका होता, पर हमारी पार्टी सहनशीलता वाली और सबका साथ सबका विकास की सोच रखती है। मामता अगर पत्थर मारना जानती है तो हम भी उसका जबाब ईंट से भी दे सकते हैं। पर हम ऐसा नहीं चाहते हैं। हम सहनशीलता में विश्वास रखते हैं और अगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता सहनशीलता नहीं रखती है तो वहां राष्ट्रपति शासन हो जाना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News