PM Modi की रैली में आने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण देंगे भाजपा नेता : सुरेश कश्यप

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 09:06 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): ऐतिहासिक रिज मैदान पर 31 मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आने के लिए भाजपा नेता घर-घर जाकर शहर के लोगों को निमंत्रण देंगे। इसके तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, महापौर सत्य कौंडल, बोर्ड व निगम के अध्यक्ष रूपा शर्मा, गणेश दत्त, खुशी राम बालनाथा समेत अन्य प्रमुख नेता मोदी की रैली को लेकर घर-घर जाकर सभी को निमंत्रण पत्र बांटेंगे। साथ ही भाजपा के हर पार्षद को अपने-अपने वार्ड से रैली के लिए 300 लोगों को साथ लाना होगा। यह निर्णय वीरवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में हुई नगर निगम शिमला के भाजपा पार्षदों की बैठक में लिया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल, जिला प्रभारी डेजी ठाकुर और मेयर सत्या कौंडल भी मौजूद थे। बैठक में मौजूद पार्षदों ने नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। 

पूरी तरह सफल होगी रैली 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाली विशाल रैली पूरी तरह सफल होगी। देश के सभी मुख्यमंत्री चाहे भाजपा के हों या विपक्षी दलों के, राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम के साक्षी होंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लिए प्रति निगम वार्ड में 300 लोगों का लक्ष्य रखा गया है। सभी पार्षद बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे।

29 मई को स्वच्छता अभियान चलाएगी भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 29 मई को मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम के बाद सभी संबंधित वार्डों में स्वच्छता अभियान और आमंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सभी भाजपा समर्थकों के घरों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News