धूमल ने साधा निशाना, बाेले-प्रदेश की कांग्रेस सरकार इंतजार की सरकार

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 07:41 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि 1984 में जब भाजपा के 7 विधायक जीते थे, उस समय 3 लोकसभा सीटें जीती थीं। इसके बाद वर्ष 1993 में भी भाजपा के महज 7 विधायक ही जीत पाए थे, तब भी हिमाचल में 3 लोकसभा सीटों पर भाजपा विजय हुई थी। अब तो भाजपा के 25 विधायक हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर लोकसभा की चारों सीटों पर बड़ी जीत मिलेगी। धूमल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनी है। यह इंतजार की सरकार है। कांग्रेस ने जो घोषणाएं की हैं, जनता उन्हें पूरा होने का इंतजार कर रही है। चाहे ओपीएस की बात हो या 1500 रुपए महिलाओं को देने के ऐलान हों। इन सभी घोषणाओं पर अभी इंतजार ही हो रहा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News