Kullu: वोट चोरी और SIR के खिलाफ युवा कांग्रेस का ढालपुर में प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 10:49 PM (IST)
कुल्लू (दिलीप): वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे को लेकर जिला मुख्यालय ढालपुर में युवा कांग्रेस द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान युवा कांग्रेस ने मांग रखी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाया जाए और हिमाचल में एसआईआर पर भी रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी ज्योतिष एचएम सहित जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी तरुण ठाकुर भी मौजूद रहे।
हिमाचल के सह प्रभारी ज्योतिष एचएम ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कई बार एसआईआर को लेकर चर्चा की गई और अब यह बात सामने आ रही है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा इसमें मनमर्जी की जा रही है। कई लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। हिमाचल में भी यह प्रक्रिया शुरू होने वाली है और युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है।
जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के प्रभारी तरुण ठाकुर ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानी के विरोध में पूरे प्रदेश में धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और कुल्लू में भी युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है। देशभर में 13 करोड़ से अधिक वोट रद्द कर दिए गए और ऐसे लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए, जो बिल्कुल जोड़े नहीं जाने चाहिए थे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

