भाजपा ने विकास खंड समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 01:48 AM (IST)

चम्बा: भाजपा ने विकास खंड समिति चम्बा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को समिति के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शांति देवी व संजीव राठौर को एस.डी.एम. चम्बा अनुराग चंद्र ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ समारोह एस.डी.एम. कार्यालय चम्बा में आयोजित किया गया। इस मौके पर सदर विधायक पवन नैय्यर भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विकास खंड चम्बा के दायरे में आने वाली प्रत्येक पंचायत का विकास बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह पहली ऐसी पंचायत समिति बनने का गौरव हासिल करने में कामयाब हुई है जिसमें सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा समर्थित पंचायत खंड विकास समिति के सदस्यों को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद संभालने में सफलता हासिल हुई है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News