राहगीर से पकड़ा 1.57 ग्राम चिट्टा
punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 08:01 PM (IST)

बिलासपुर (सन्तोष): बिलासपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से चिट्टा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना पुलिस टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस जब ए.सी.सी. बरमाणा चौक पर पहुंची तो एक व्यक्ति ए.सी.सी. बरमाणा चौक की तरफ आ रहा था। व्यक्ति ने जैसे ही पुलिस पार्टी को देखा तो उसने अपने हाथ से कोई वस्तु रास्ते के किनारे फैंक दी तथा पीछे मुड़कर तेज-तेज भागने लगा। उक्त व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ा व रास्ते के किनारे फैंकी गई वस्तु को उठाकर चैक किया तो वह एक पारदर्शी पालिथिन की पुडिय़ा थी, जिस पर गांठ लगी थी।
पुडिय़ा की गांठ को खोलकर चैक किया तो पाऊडरनुमा पदार्थ पाया गया जोकि चिट्टा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान विशाल ठाकुर (22) निवासी तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद चिट्टे का जब इलैक्ट्रिकल तराजू से वजन किया तो वह 1.57 ग्राम पाया गया। डी.एस.पी. मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एन.डी. एंड पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।