Bilaspur: आईटीआई छात्र के साथ मारपीट, 5 युवकों पर मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 05:44 PM (IST)
बिलासपुर (बंशीधर): थाना शाहतलाई के तहत धरोटी में आईटीआई के एक छात्र के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गौरव कुमार निवासी कोटलू-ब्राह्मणा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने बताया कि वह आईटीआई धरोटी में वैल्डर ट्रेड का कोर्स कर रहा है। आरोप लगाया है कि गत दिवस कक्षाएं समाप्त होने के बाद जब वह घर लौट रहा था तो धरोटी पैट्रोल पंप के समीप आईटीआई के 5 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट की।
आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां भी दीं। मारपीट में उसे सिर, मुंह, गर्दन तथा बाएं हाथ की उंगली में चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी छात्राओं के विरुद्ध थाना शाहतलाई में विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की आगामी जांच की जा रही है।

