बिलासपुर :  कुठेड़ा में विवाहिता का शव मिला; मार्च में हुई थी शादी, फटे हुए नोट व जहर की शीशी भी मिली

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 04:24 PM (IST)

घुमारवीं, (ब्यूरो) : बिलासपुर जनपद के कंदरौर में 26 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी है। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। मृतका की पहचान लता देवी (26) निवासी कुठेड़ा जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं।  शव का पता तब चला जब कंदरौर में घास लेने गए कुछ लोगों ने देखा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रधान को सूचित किया। बाद में प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को महिला के पर्स से आधार कार्ड, एक जहर की शीशी, कुछ फटे हुए नोट बरामद किए हैं। बता दे कि महिला की शादी इसी साल मार्च माह में हुई थी। उधर, मृतका के पति ने बताया कि महिला दो दिन पहले मेरे साथ ही घर से घुमारवीं के लिए आई थी। लेकिन घुमारवीं में मंडी जाने की बात कह कर गाड़ी से उतर गई। पति वापस घर चला गया। मृतक के पति का कहना है कि इस बात की खबर उसके भाई और बहन को भी दी गई थी। वहीं, डीएसपी राजकुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कंदरौर में एक शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी हैं। महिला के मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News