Bilaspur: चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार आरोपी को मिला 3 दिन का पुलिस रिमांड

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 10:56 AM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): स्पैशल डिटैक्शन टीम बिलासपुर द्वारा गत दिवस 14.72 ग्राम चिट्टे के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड  के दौरान पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास करेगी कि वह इसे कहां तथा किसे बेचने जा रहा था। इसके अतिरिक्त पुलिस बरामद चिट्टे के स्रोत, इसकी सप्लाई चेन तथा फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी गहन जांच करेगी।

बात दें कि गत दिवस स्पैशल डिटैक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा स्थित टनल नंबर-3 के समीप नाकाबंदी के दौरान  बस में सवार हरिंद्र सिंह (29) निवासी मड्याला डाकघर बोड़ू तहसील व जिला अमृतसर-पंजाब के कब्जे से चिट्टा बरामद किया था। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने  मामले की पुष्टि की है।​ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News