Bilaspur: सोमवार को इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 11:01 AM (IST)
भराड़ी (ब्यूरो): 11 केवी भराड़ी-चकराना फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सोमवार 10 अगस्त को विद्युत पोल खड़े करने, आवश्यक मुरम्मत कार्य और लाइन के समीप पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा जिसके चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कटौती से सुमाड़ी, बेला, लंजता, लडयानी, ठण्डोरा, चकराना, ललवाण, लेठवीं, गतवाड़ तथा आसपास के सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सहायक अभियंता विद्युत भराड़ी ई. पंकज शर्मा ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

