बस में सवार व्यक्ति 19.29 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 04:39 PM (IST)

बिलासपुर (संतोष): बिलासपुर सदर थाना पुलिस टीम ने शनिवार मध्यरात्रि 12 बजे नाके के दौरान बस के एक यात्री से 19.29 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने नौणी चौक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सी.टी.यू. की बस वहां आई, जो चंडीगढ़ से मनाली जा रही थी। पुलिस टीम ने इस बस को चैकिंग हेतु रुकवाया। जब पुलिस टीम बस में चढ़ी तो बस में बैठा हुआ एक व्यक्ति घबरा गया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस टीम ने जब उस व्यक्ति को खड़ा होने के लिए कहा तो उसकी सीट के बीच पुलिस ने एक पॉलीथीन का लिफाफा पाया, जिसमें यह चिट्टा पाया गया। डी.एस.पी. मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि एन.डी. एंड पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।