शिकारियों ने जंगली मुर्गे को मारने के लिए चलाई गोली, बाइक सवार युवक घायल

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 06:45 PM (IST)

हमीरपुर (गौरी/अनिल): जिला मुख्यालय के साथ लगते छयोड़ी गांव में शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। उक्त युवक बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। उसने बाइक पर 2 साल के बेटे को भी बिठाया था। बताया जा रहा है कि 4 युवक यहां पर शिकार खेल रहे थे, जिन्होंने जंगली मुर्गे पर गोली चलाई लेकिन सड़क से बाइक पर गुजर रहे युवक को गोली के छर्रे लग गए। गोली के छर्रे पहले बाइक की हैडलाइट पर लगे और उसके बाद युवक की छाती व टांगे में जा लगे। घायल युवक की पहचान रजनीश रांगड़ा निवासी ककड़ियार के रूप हुई है। मामले में गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर थाना हमीरपुर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। उक्त घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की बताई गई है। 
PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक रजनीश गसोता महादेव मंदिर से घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान वह शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली से घायल हो गया। गोली लगने के तुरंत बाद शिकारियों ने घायल रजनीश को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है। वहीं सदर थाना हमीरपुर की टीम ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में घायल और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने मौके से हथियार को भी बरामद कर लिया है और अन्य सबूत भी जुटाए हैं। 
PunjabKesari

सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस टीम मौके पर गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को आईजीएमसी रैफर किया गया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान संदीप उर्फ काकी के रूप में हुई है जोकि विजिलैंस में कार्यरत है। वहीं ग्राम पंचायत नाडसी के उपप्रधान मुकेश चौहान ने मांग उठाई है कि इस मामले में संलिप्त अन्य 3 युवकों को भी गिरफ्तार किया जाए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News