कांग्रेस विधायक विनय कुमार को बड़ा झटका, CM ने किया रेणुका विकास बोर्ड से आउट(video)

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 04:58 PM (IST)

नाहन(सतीश):सत्ता बदलते ही रेणुका जी विकास बोर्ड का पुनर्गठन किया जाता है मगर ऐसा पहली बार हुआ है जब यहां के विधायक को कार्यकारिणी का सदस्य तक नहीं बनाया गया है। इस बार जो नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है उसमें अध्यक्ष का पद जिला उपायुक्त को दिया गया है जबकि अन्य कार्यकारिणी में अधिकतर भाजपा समर्थकों  की फौज खड़ी की गई है। जिस पर स्थानीय विधायक विनय कुमार ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा की साल 1984 के बाद आज तक यहां से निर्वाचित सभी विधायक बोर्ड के सदस्य रहे है।
 
विनय कुमार रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष थे
उन्होंने यहां अधिसूचना जारी करने वाले अधिकारीयों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में विनय कुमार रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष थे। विनय कुमार का कहना है कि स्थानीय विधायक होने के नाते उन्हें कार्यकारिणी में जगह मिलनी चाहिए थी, जबकि उन्हें दरकिनार किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल उन्होंने बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए दिलों जान से बोर्ड के विकास के लिए काम किया और आज उन्हें सदस्य बनने तक का हक नही दिया गया। उन्होेने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने भी उठाया जाएगा। उन्होंने सरकार पर राजनितिक द्वेष की भावना से काम करने के भी आरोप लगाए।  


सोलंकी ने सरकार को लिया आड़े हाथ
उधर सिरमौर जिला कांग्रेस भी विधायक विनय कुमार के समर्थन में उतर गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्थानीय विधायक को हटाकर बीजेपी ने साबित किया है की वो सविधान को नही मानते और बीजेपी संवेधानिक पदों की गरिमा नही रखती । कांग्रेस ने साफ किया है की जरूरत पड़ी तो पूरी कांग्रेस कमेटी इसके लिए लड़ाई लड़ेंगी। रेणुका जी में अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के आयोजन से लेकर यहां अन्य स्थानीय आयोजनों में रेणुका जी विकास बोर्ड का मुख्य किरदार रहता है लिहाजा यहां विधायक का बोर्ड में रहना महत्वपूर्ण माना जाता है। मगर इस बार विधायक को हटाने के बड़ा घमासान मचता नजर आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News