Kangra: घर से काम को निकली महिला वापिस नहीं लौटी, नदी में मिला शव

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 11:00 AM (IST)

भवारना (नागपाल): निकटवर्ती पंचायत भौड़ा के लौंटी गांव की 85 वर्षीय ऊषा देवी की नदी में डूबने से मौत हो गई। ऊषा देवी सोमवार सुबह घर से किसी काम के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद भवारना थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने नदी किनारे पड़ी चप्पलों को देखकर आशंका जताई कि यह ऊषा देवी की हो सकती हैं।

जब परिजनों ने चप्पलों की पहचान की तो उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की, जहां ढाटी गांव के पास ऊषा देवी का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News