Chamba: 756 श्रद्धालुओं ने पैदल और 133 ने की हैली टैक्सी से यात्रा

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 08:31 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): श्री मणिमहेश यात्रा के तहत शनिवार को श्रद्धालुओं का मणिमहेश धाम की ओर जाने का क्रम जारी रहा। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हड़सर से श्री मणिमहेश के लिए पैदल यात्रा मार्ग से 756 श्रद्धालु रवाना हुए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हैली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। शनिवार को भरमौर से गौरीकुंड के लिए हैली टैक्सी की 28 उड़ानें भरी गईं, जिनके माध्यम से भरमौर से गौरीकुंड के लिए 133 श्रद्धालुओं ने और गौरीकुंड से भरमौर के लिए 127 श्रद्धालुओं ने हवाई सेवा का लाभ उठाते हुए मणिमहेश यात्रा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News