19 जनवरी को इंदौरा पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 11:15 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा पहुंचेगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सभी कांग्रेस विधायकों एवं अन्य नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक इस दौरान किसी बड़े कार्यक्रम या रैली को आयोजित करने का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन चर्चा करने के बाद ऐसा आयोजन हो सकता है।  

उधर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की एकता और अखंडता की सोच को रखकर यह यात्रा शुरू की है। इस यात्रा को पूरे देश में जनसर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 19 जनवरी को इंदौरा में प्रवेश करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेता इसमें शामिल होंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News