Bilaspur: पत्नी से मारपीट करने पर पति गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 07:07 PM (IST)
भराड़ी (राकेश): भराड़ी थाना क्षेत्र गांव बगेटू (जंदोट) की एक महिला ने अपने जीजा के खिलाफ उसकी बहन के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका जीजा उसकी बहन के साथ अकसर मारपीट करता है। आरोपों के आधार पर भराड़ी पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जानकारी के अनुसार भराड़ी पुलिस को यह शिकायत हैल्पलाइन नंबर 112 पर मिली थी। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को एसडीएम न्यायालय घुमारवीं के समक्ष पेश किया।

