ढांक से गिरने से जल शक्ति विभाग के बेलदार की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 03, 2021 - 04:09 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले के पलुईं क्षेत्र के बरोड़ी गांव में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान मेहरबान सिंह (58) पुत्र लच्छो राम निवासी गांव बरोड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। मेहरबान सिंह जल शक्ति विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत था। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण वह घर पर ही था। घर के निकट अचानक पैर फिसलने से वह ढांक से गिर गया। इससे बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे मैडीकल कॉलेज चम्बा ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News