कुल्लू के दूरदराज गांव ठारी में भीषण अग्निकांड, 2 मकान जलकर राख

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 11:36 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की दूरदराज ग्राम पंचायत नोहंडा के ठारी गांव में 2 मकान आग की भेंट चढ़ गए हैं। काष्ठकुणी शैली में बने इन मकानों में हरि सिंह, प्रेम सिंह, रणधीर और शेर सिंह के परिवार रह रहे थे जोकि अब खुले आसमान के नीच आ गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रभावित परिवारों ने इस घटना की सूचना स्थानीय ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग, शासन व प्रशासन और मीडिया को दी है।

यह क्षेत्र सड़क मार्ग से बहुत ही दूर स्थित है, जिसके चलते यहां तक अग्निशमन वाहन की सुविधा नहीं पहुंच सकती है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही घंटों में सब बर्बाद गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दूरदराज क्षेत्र होने की वजह से इस घटना की जानकारी काफी देर बाद लोगों को मिली। लोगों ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर नुक्सान का जायजा लिया जाए तथा प्रभावित परिवारों को उचित राहत राशि सहित हरसम्भव सहायता प्रदान की जाए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News