घर से 13.722 किलोग्राम भुक्की पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 10:13 PM (IST)

बी.बी.एन. (ब्यूरो): थाना नालागढ़ के तहत गांव भाटियां में एक घर से एस.आई.यू. ने करीब 13.722 किलोग्राम भुक्की पकड़ी। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी श्याम सिंह आई.ओ. एस.आई.यू. की अगुवाई में कर्मचारी राजेश कुमार, धर्मवीर, किशोर कुमार, चंद्रशेखर, दया सैणी व मंजू शर्मा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार एक घर से लगभग 13.722 किलोग्राम भुक्की बरामद की। डी.एस.पी. बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी हरदीप सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी भाटियां तहसील नालागढ़ गिरफ्तार कर लिया है।