हरीश जनारथा के बाद बावा हरदीप सिंह की हुई कांग्रेस में वापसी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 08:06 PM (IST)

शिमला (योगराज): लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस ने लगभग सभी बागियों को कांग्रेस में फिर से शामिल कर लिया है। पार्टी ने हरीश जनारथा के निष्कासन के बाद नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह के निष्कासन को बहाल करते हुए पुन: कांग्रेस में शामिल कर लिया है। हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मंजूरी पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर हरदीप सिंह के निष्काष्न को बहाल कर दिया है और उन्हें पार्टी में पुन: शामिल किया गया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि हरदीप बावा लोकसभा चुनावों में कड़ी मेहनत और लगन के साथ पार्टी में अपनी सेवाएं देंगे। बाबा हरदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों में से जाने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप बाबा को विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे पर निष्कासित किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News