99 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 10:43 PM (IST)

बंजार (संजीव जैन): उपमंडल बंजार के छेत में पुलिस ने 2 लोगों को 99 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ  पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका गया तो गाड़ी में अफीम बरामद हुई जोकि तोलने पर 99 ग्राम पाई गई। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की पहचान बेली राम पुत्र बजारू राम निवासी जाओं निरमंड और दलीप कुमार पुत्र भूप राम निवासी मल्याणा जिला शिमला के रूप में हुई है। एस.पी. साक्षी वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News

Recommended News