ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 05:08 PM (IST)

ऊना (मनोहर): जिला की 2 होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी आरनवी भारद्वाज (बसदेहड़ा) और प्रियांशी नाहर का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित योजना खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस बिलासपुर के लिए हुआ है। आरनवी भारद्वाज बसदेहड़ा से समाजसेवी एवं शिक्षक नीरज भारद्वाज एवं प्रियंका भारद्वाज की पुत्री जबकि प्रियांशी नाहर बॉक्सिंग कोच संदीप नाहर की पुत्री हैं। दोनों छोटी उम्र में ही बॉक्सिंग में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। आरनवी अंडर-14 नैशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता, सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता रह चुकी हैं व प्रियांशी नाहर सब जूनियर स्टेट में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं।

दोनों खिलाड़ी अजित बॉक्सिंग कलब ऊना में प्रशिक्षण लेती हैं और अब एक साथ लुहणू इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर में रहकर पढ़ाई और राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग प्राप्त करेंगी। वहीं डीएवी सैंटेनरी स्कूल के प्रिंसीपल आरएल पाठक व उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह बंटू, नप मैहतपुर बसदेहड़ा अध्यक्ष मीना कुमारी, पार्षद सोमेश्वर कुमार, हरि दत्त शर्मा, अरुणपाल ठाकुर, राजकुमार प्रभाकर, दीपक भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोधराज भारद्वाज, बॉक्सिंग फैडरेशन ऊना के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, डिप्टी डायरैक्टर सोमलाल धीमान, ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा व जिला के खेल प्रेमियों ने दोनों बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News