सोलन ह/त्याकांड: पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर भेजे गए

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 02:09 PM (IST)

Solan News : सोलन के चौक बाजार की गली में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश उर्फ भूरा (24) निवासी धोबीघाट, कारगिल मोहल्ला, सोलन तथा मंथन भारद्वाज (20) निवासी लक्कड़ बाजार सोलन के रूप में हुई है।

एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने जांच के दौरान वारदात में कथित रूप से प्रयुक्त चाकू और कड़ा भी बरामद कर कब्जे में लिया है।उन्होंने बताया कि घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक निरीक्षण एस.एफ. एस. एल. की विशेषज्ञ टीम द्वारा करवाया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। एएसपी ने कहा कि हत्या की वारदात से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि सोलन शहर में 24 घंटे के अंदर हुई तो खूनी झड़‌पों के बाद एसपी सोलन साई दत्तात्रेय वर्मा ने कानून व्यवस्था की जांच के लिए और उसे सुदृढ़ करने के लिए स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। एसपी शनिवार को सोलन शहर के विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने मौका ए वारदात का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा शहर में इन दो घटनाओं के बाद पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। वहीं एसपी साई दत्तात्रेय ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही सोलन शहर में वर्तमान गश्त प्रणाली को बदलने के लिए कार्य करेंगे और इसमें सुधार किया जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News