सोलन वासियों ध्यान दें: 1 मार्च को इन इलाकों में रहेगा ब्लैकआउट

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 03:33 PM (IST)

सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत प्रथम मार्च, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।

विपुल कश्यप ने कहा कि प्रथम मार्च, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक सरिता विहार, चामुण्डा कॉलोनी तथा डी.ए.वी. स्कूल कथेड़ के आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News