Kangra: खेतों में घास काट रहे व्यक्ति को सांप ने काटा, उपचार के दौरान मौत
punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 05:20 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): रानीताल पुलिस थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस जानकारी अनुसार विपिन कुमार उम्र 45 साल निवासी रजियाणा 24 तारीख को अपने खेतों में घास काट रहा था कि वहां सांप ने काट लिया। उसे उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।