प्रदेश की पांच विभूतियां आथर्ज गिल्ड आफ हिमाचल अवार्ड से सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 02:04 PM (IST)

कुल्लू(मनमिंदर): देव सदन कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की पांच विभूतियां आथर्ज गिल्ड आफ हिमाचल अवार्ड से सम्मानित की गई। आथर्ज गिल्ड आफ हिमाचल का राज्य स्तरीय सम्मेलन देव सदन कुल्लू में सपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कई विद्वानों व कवियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रसिद्ध अधिवक्ता सुरेंद्र खन्ना रहे और पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जय देव विद्रोही ने मुख्यातिथि व अध्यक्ष का कुल्वी परंपरा के साथ स्वागत किया।
PunjabKesari

सुबह के समय कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती पूजन से हुआ। इसके बाद कुल्लू के राजतंत्र व अंग्रेजों की गुलामी के समय में घटित घटनाओं पर शोध पत्र पढ़े गए। इस अवसर पर प्रसिद्ध विद्वान सत्यपाल भटनागर ने स्वतंत्रता सेनानी पर शोध पत्र पढ़ा जबकि डा. सूरत ठाकुर ने लोक संस्कृति एवं उसके विभिन्न आयाम पर शोध पत्र पढ़ा। इसके बाद लेखनी के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने बाली पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिसमें सरोज परमार प्रसिद्ध कवयित्री पालमपुर,मनोज जोशी प्रसिद्ध कवि नाहन,प्रभात शर्मा प्रसिद्ध कवि कांगड़ा, सुदर्शन वशिष्ट शिमला, आशु फुल प्रसिद्ध कवयित्री शामिल है। भोजन के उपरांत काव्य गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से आए हुए कवियों ने खूब ठहाके लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News