Himachal Weather : हिमाचल के इन पांच जिलों में 18-19 जून को ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी, 50KM/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 12:59 PM (IST)

Himachal Weather Update : हिमाचल में रविवार शाम से बीते 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, शिमला मौसम केंद्र ने गुरूवार और शुक्रवार (18 और 19 जून) को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का 'अलर्ट' जारी किया है।

कई जगहों पर हुई हल्की से मध्यम बारिश

वहीं, बीते 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान कुफरी में 31 मीमी, सुंदरनगर में 17.9 मीमी, शिमला में 12 मीमी, कांगड़ा में 11 मीमी, मंडी और खदराला में 5-5 मीमी बारिश दर्ज की गई। इधर, मंगलवार सुबह से ही अधिकांश क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से पहाड़ों पर मौसम बेहद खुशनुमा और सुहावना हो गया है। झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के बाद स्थानीय लोगों और सैलानियों ने चैन की सांस ली है। हालांकि, आगामी 18 जून से राज्य में एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा है।

मौसम विज्ञान के अनुसार, आगामी छह दिनों तक राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। इस मौसमी बदलाव और नमी से राज्य के किसानों और बागवानों के चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि यह बारिश फसलों और सेब के बगीचों के लिए संजीवनी का काम करेगी। आईएमडी के अनुसार, आज और कल (बुधवार) भी राज्य के कुछेक मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News