Solan: किन्नर समाज ने गौसेवा के लिए भेंज किया 18 क्विंटल चारा
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 10:38 AM (IST)
अर्की (ब्यूरो): सनातन धर्म में गौसेवा को सर्वोच्च पुण्य कार्यों में माना जाता है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए किन्नर समाज ने भी गौवंश के प्रति अपनी आस्था और समर्पण का परिचय दिया है। किन्नर तमन्ना महंत ने अपनी शिष्या शकीना महंत तथा किन्नर समाज के अन्य सदस्यों के माध्यम से गोकुलधाम गौसदन अर्की 18 क्विंटल चारा भेंट किया और गौसेवा में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चम्यावल की प्रधान भावना देवी, उपप्रधान परमिंदर ठाकुर व वार्ड सदस्य मेदराम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

