नौकरी का सुनहरा मौका, 50 पदों के लिए इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 10:58 AM (IST)

Solan News : एलआईसी कार्यालय परवाणू में बीमा सखी व एजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 19 सितम्बर, 2026 को एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने दी।

अधिकारी ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। महिला व पुरुष दोनों इन पदों के लिए इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों तथा पैन कार्ड सहित एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू प्लाट नम्बर 35एफ, सेक्टर-2, परवाणू, जिला सोलन में 19 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News