नौणी विश्वविद्यालय में किसानों को दी उच्च घनत्व वाले सेब बगीचों की जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 06:38 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): डाॅ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के फल विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को सेब दिवस एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत राज्य के 8 जिलों में गठित विभिन्न समूहों के 200 से अधिक बागवानों और अन्य किसानों और राज्य बागवानी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य उच्च घनत्व वाले सेब के बगीचे बारे किसानों को अवगत करवाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल मुख्यातिथि रहे। विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डाॅ. रविंदर शर्मा ने इस परियोजना के तहत किए गए विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। एचपी एचडीपी के राज्य नोडल अधिकारी डाॅ. गोबिंद सिंह जोबटा ने परियोजना और उपलब्धियों बारे में बताया।
PunjabKesari

फल विज्ञान विभाग के एचओडी डाॅ. डीपी शर्मा ने बताया कि विभाग के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर किसानों ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय का साहित्य हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होना चाहिए। उन्हें रूटस्टॉक्स उपलब्ध करवाए जाने चाहिए और विभिन्न स्थानों पर ट्रेनिंग और छंटाई के शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। इस अवसर पर डीन कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर डाॅ. अंजू धीमान, डीन वानिकी कॉलेज डाॅ. एचआर शर्मा, छात्र कल्याण अधिकारी डाॅ. जेके दूबे, वित्त नियंत्रक सीआर शर्मा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और फल विज्ञान विभाग सहित अन्य विभागों के वैज्ञानिक मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News